पंचकूला:
हरियाणा के पंचकूला में धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में शहर में पहली बार दो दिवसीय कुमकुम यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन सेक्टर-20 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन कम्युनिटी सेंटर में आयोजित हो रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
महिलाओं ने निभाई यजमान की विशेष भूमिका
इस कुमकुम यज्ञ की सबसे खास बात यह रही कि इसमें यजमान के रूप में केवल महिलाओं ने भाग लिया। नारी शक्ति को समर्पित इस आयोजन में महिलाओं ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुति देकर परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
सनातन संस्कृति के प्रचार का संदेश
आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना, पारिवारिक खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना करना तथा सनातन संस्कृति और भारतीय धार्मिक परंपराओं के प्रति जनजागरण को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और धार्मिक आस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील
सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनें और यज्ञ के आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाएं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
