Saturday , 25 July 2026

देश में संपूर्ण लॉकडाउन लगेगा या नहीं, जानें क्या बोले PM मोदी ?

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान कोरोना की स्थिति और वैक्सीनेशन पर चर्चा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश पहली लहर की पराकाष्ठा को पार कर चुका है और इस बार का संक्रमण पहले से ज्यादा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘हम सब के लिए यह चिंता का विषय है। फिर से युद्ध स्तर पर काम करना होगा। जन भागीदारी के साथ-साथ हमारे डॉक्टर स्थिति को संभालने में लगे हुए हैं। एक बार फिर चुनौतीपूर्ण स्थिति बन रही है। कुछ राज्यों में चुनौती बढ़ रही है। हमें गवर्नैंस पर बल देना होगा। अभी लॉकडाऊन की जरूरत नहीं।’

उन्होंने कहा कि, नाइट कर्फ्यू ही काफी है। दुनिया भर में रात्रि कर्फ्यू को स्वीकार कर लिया है। इसे अब हमें नाईट कर्फ्यू को कोरोना कर्फ्यू के नाम से याद रखना चाहिए। कोरोना से रोकथाम के लिए माइक्रो कंटेनमैंट जोन पर फोकस जरूरी है। इस बार हमारे पास कोरोना से लडऩे के लिए सभी उपाय मौजूद हैं। अब तो वैक्सीन भी है। उन्होंने कोरोना के बचाव के लिए भी सुझाव भी मांगे। मोदी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले के मुकाबले लोग इस बार काफी लापरवाह हो रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *