Saturday , 25 July 2026
हरियाणा सीएम और केंद्रीय मंत्री की सिक्योरिटी में चूक, काफिला 15 मिनट खड़ा रहा

हरियाणा के 15 HCS अधिकारियों को IAS में पदोन्नति

हरियाणा के 27 HCS अफसरों में से 15 को IAS प्रमोट कर दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया, जबकि 12 अफसरों की प्रमोशन फाइल को होल्ड कर दिया गया। इन अधिकारियों में 2002 और 2004 के अधिकारी शामिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

2002 बैच के अफसरों के प्रमोशन का मामला पहले ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चल रहा है। इस बैच के अफसरों के प्रमोशन को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक शिकायत की गई है।

ये HCS अधिकारी जो IAS बने हैं
हरियाणा सरकार की ओर से 2002 और 2004 बैच के HCS अफसरों की फाइल प्रमोशन के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भेजी गई थी। UPSC ने इन 27 अफसरों में से विवेक पदम सिंह, मुनीश नागपाल, महेंद्र पाल, सतपाल शर्मा, सुशील कुमार, वर्षा खनगवाल, वीरेंद्र सिंह सहरावत, सत्येंद्र दुहन, मनिता मलिक, सतबीर सिंह, अमृता सिंह, योगेश कुमार, वंदना दिसोदिया, जयदीप कुमार और संवर्तक सिंह खनगवाल को ही प्रमोट किया है।

हरियाणा में अब 184 IAS अधिकारी
हरियाणा में IAS के 225 पद स्वीकृत हैं। अभी 169 अधिकारी ही विभिन्न पदों पर तैनात हैं। अब 15 नए HCS अफसर के IAS बनने के बाद अब इनकी संख्या 184 हो गई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *