Saturday , 25 July 2026

गैंगस्टर संपत नेहरा पुलिस रिमांड के बाद अदालत में हुआ पेश, कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में हुआ तब्दील

यमुनानगर, 25 जून(वीणा अरोडा): आठ हत्या व कई हत्या के प्रयास सहित लगभग 28 मामलो में वांटिड संपत नेहरा से लगातार तीन दिन तक यमुनानगर के सीआईए स्टाफ के पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आज संपत को कोर्ट में फिर से पेश किया। पुलिस ने कोर्ट से दो दिन का पुलिस रिमांड और मांगा। लेकिन कोर्ट ने पुलिस को संपत का एक दिन का रिमांड और दिया है। इस एक दिन में पुलिस संपत से उस फॉर्च्यूनर गाड़ी को बरामद करेंगी, जिस गाडी में सवार होकर संपत वारदात को अंजाम देता था।
गैंगस्टर संपत नेहरा को कोर्ट लेन के दौरान यमुनानगर की जिला कोर्ट को पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील किया गया। संपत को पुलिस भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट लेकर पहुंची। संपत की गाड़ी के आगे पीछे पुलिस की गाड़ियां थी। दरअसल संपत नेहरा जिस पर कुल आठ हत्याओं व दर्जन से अधिक हत्या के प्रयास, लूटपाट, डकैती, फिरौती जैसे आरोपों में कुल 28 के करीब मामले दर्ज है। लेकिन संपत नेहरा आज तक पुलिस के हत्थे नही चढा था।  हालाकि संपत नेहरा ने लारेंस बिशनोई के कहने पर अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी भी दी थी। संपत इस मामले में हर तरह का प्रयास भी कर रहा था और उसने सलमान खान की रैकी भी की थी लेकिन अपने मनसूबो में कामयाब होने से पहले ही वह हैदराबाद स्थित गुरूग्राम एसआईटी के हत्थे चढ गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *