Wednesday , 9 September 2026
पंजाब में बीजेपी नेता पर रेड को लेकर सियासत गर्माई, जाखड़ ने AAP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

पंजाब में बीजेपी नेता पर रेड को लेकर सियासत गर्माई, जाखड़ ने AAP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

चंडीगढ़: पंजाब में बीजेपी नेता रणजीत सिंह गिल के घर विजिलेंस की रेड को लेकर सियासत तेज हो गई है। पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने रविवार को चंडीगढ़ स्थित बीजेपी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जमकर हमला बोला। जाखड़ ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार विपक्षी नेताओं को डराने के लिए गैंगस्टर जैसी राजनीति कर रही है और जो भी नेता बीजेपी में शामिल होता है, उसे निशाना बनाया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जाखड़ ने कहा कि गिल ने रात में बीजेपी जॉइन किया और सुबह होते ही उनके घर रेड हुई। उन्होंने दावा किया कि अब पंजाब में यह संदेश फैल गया है कि जो भी बीजेपी जॉइन करेगा, उसके यहां छापा पड़ेगा, जो लोकतंत्र की हत्या है।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में गैंगस्टर जेल से ही वारदातें करवा रहे हैं लेकिन सरकार उन्हें रोकने के बजाय खुद उसी अंदाज में काम कर रही है। जाखड़ ने तंज कसते हुए कहा,“AAP अब कोई पार्टी नहीं, बल्कि ‘आम आदमी प्रॉपर्टी डिवेलपर प्राइवेट लिमिटेड’ बन गई है, जिसके चेयरमैन अरविंद केजरीवाल हैं।”


सलमान खान फायरिंग मामले को लेकर भी उठाए सवाल

जाखड़ ने कहा कि सलमान खान के घर फायरिंग की वारदात केवल आतंक फैलाने के लिए थी, और यह लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा जेल से कराई गई घटना है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि क्या सरकार इन गैंगस्टरों को रोकने में नाकामयाब है या उनसे सीख रही है।


सरकार पर गंभीर आरोप: गैंगस्टर स्टाइल की राजनीति

जाखड़ ने कहा,“सरकार एक गैंग और गैंगस्टर की तरह काम कर रही है। बीजेपी में शामिल हुए नेता गिल के घर रेड इसी गैंग के तहत की गई। पूरे पंजाब में फैल चुका है कि जो भी बीजेपी जॉइन करेगा, उस पर रेड होगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है जब किसी व्यक्ति की अपनी मर्जी को नजरअंदाज किया जाता है और बिना किसी ठोस कारण के कार्रवाई की जाती है।


लैंड पूलिंग पर AAP सरकार पर हमला

जाखड़ ने लैंड पूलिंग के मुद्दे पर पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि दिल्ली के लोग पंजाब सरकार को ठेके पर चलाते हैं और पंजाब सरकार केवल अपने कारोबार को बचाने में लगी है। उन्होंने कहा, AAP कोई पार्टी नहीं, बल्कि ‘प्रॉपर्टी डिवेलपर प्राइवेट लिमिटेड’ बन गई है।”


सीएम भगवंत मान को चेतावनी

जाखड़ ने चेतावनी देते हुए कहा,“जो फसल आप बो रहे हैं, उसे काटना पड़ेगा। जिन लोगों ने सरकार ठेके पर दी है, वे कहीं नहीं जाएंगे, लेकिन आपको बाद में दिक्कत होगी।”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *