हरियाणा CET Exam 2025: हरियाणा में आज कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 का आयोजन शुरू हो चुका है। राज्य भर के सभी जिलों के एग्जाम सेंटरों में परीक्षार्थियों की एंट्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही है। सुबह 9:15 बजे तक सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे, इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को एंट्री नहीं मिलेगी। CET सुबह 10 बजे शुरू होकर 11:45 बजे तक चलेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कड़ी सुरक्षा के चलते चूड़ियां और पायल उतारने का निर्देश
यमुनानगर और कई अन्य जिलों में सुरक्षा कारणों से परीक्षार्थियों, विशेषकर महिलाओं से चूड़ियां, पायल, और कांच के धागे उतरवाए जा रहे हैं। यह कदम परीक्षा में किसी प्रकार की धोखाधड़ी और नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए उठाया गया है। रेवाड़ी, जींद, हिसार समेत कई जिलों में इस प्रक्रिया को सख्ती से लागू किया गया है।
जींद में परीक्षार्थी पर हमला, बाइक को नुकसान
जींद के गर्ल्स कॉलेज के बाहर एक परीक्षार्थी को कार सवार युवकों ने टक्कर मार दी। हादसे में परीक्षार्थी बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी बाइक को नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फतेहाबाद, फरीदाबाद और सोनीपत में यातायात व शटल बस सेवा में दिक्कतें
फतेहाबाद के पीएमश्री स्कूल में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में तकनीकी दिक्कत आई। वहीं फरीदाबाद और सोनीपत में आम यात्री बसों की सेवा प्रभावित हुई, जिससे परीक्षार्थियों को परेशानी हुई। फरीदाबाद और हिसार के बस स्टैंड पर शटल बस सेवा के लिए परीक्षार्थी भटकते नजर आए।
शाम की शिफ्ट की भी तैयारी पूरी
शाम की शिफ्ट का परीक्षा 3:15 बजे से 5 बजे तक चलेगा। एग्जाम सेंटरों में प्रवेश 12:45 बजे से शुरू होगा और 2:30 बजे तक चलेगा। राज्य सरकार ने सभी परीक्षार्थियों के लिए फ्री रोडवेज बस सेवा और शटल बस सुविधा उपलब्ध कराई है ताकि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें।
ग्रुप C की सरकारी नौकरी के लिए CET परीक्षा, 3 साल बाद दूसरी बार आयोजित
यह CET परीक्षा ग्रुप C की सरकारी नौकरियों के लिए 3 साल बाद दूसरी बार आयोजित की जा रही है। इससे पहले 2022 में ग्रुप C और D पदों के लिए यह परीक्षा कराई गई थी। इस बार भी लाखों युवाओं ने बेहतर भविष्य के लिए इस परीक्षा में भाग लिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
