तीन साल पहले हुए रवि उर्फ गोरखा हत्याकांड मामले में हत्यारों को असलहा उपलब्ध कराने के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। असलहा तस्कर मन्नू कुमार सोम उर्फ मोंटी निवासी कपसाढ़ जिला मेरठ यूपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने दो हजार रुपये का इनाम भी रखा था। बता दें तीन फरवरी 2021 को दिन दिहाड़े सलारपुर रोड पर कार सवार रवि उर्फ गोरखा निवासी अमीन की पुरानी रंजिश के चलते कई गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।पुलिस ने रवि के भाई साहिल के बयान पर मामला दर्ज किया था। जांच करते हुए पुलिस ने पांच फरवरी को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने असलहा तस्करी करने के आरोपी अमित कुमार निवासी बाबू लाइन कॉलोनी शुगर मिल सकौती थाना दौराला जिला मुजफ्फरनगर यूपी को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को एक पिस्टल मोंटी ने तथा एक पिस्टल अमित ने कादिर से दिलाई थी। अमित ने ही रवि उर्फ गोरखा की हत्या करने के लिए यूपी के संदीप उर्फ संजीव व राजू उर्फ संजय को भेजा था। पुलिस ने संदीप की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग एक देसी कट्टा बरामद किया था।आरोपी तीन दिन के रिमांड पर
सीआईए-एक के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि आगामी कार्रवाई करते हुए टीम ने असलहा उपलब्ध कराने के आरोपी मन्नू कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत के आदेश से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
