Sunday , 26 July 2026
प्रिंस अलवलीद बिन खालिद बिन तलाल का निधन

20 साल बाद टूटी उम्मीदों की डोर, ‘Sleeping Prince’ प्रिंस अलवलीद बिन खालिद बिन तलाल का निधन

saudi prince alwaleed bin talal : सऊदी अरब के शाही परिवार में गहरा शोक है। लगभग 20 वर्षों तक कोमा में रहने वाले प्रिंस अलवलीद बिन खालिद बिन तलाल का शनिवार को 36 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें दुनियाभर में “Sleeping Prince” के नाम से जाना जाता था। रविवार को उनकी जनाज़े की नमाज़ अदा की जाएगी।

जनाज़ा कार्यक्रम:

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
  • पुरुषों की नमाज़: असर के बाद, इमाम तुर्की बिन अब्दुल्ला मस्जिद, रियाद

  • महिलाओं की अंतिम विदाई: ज़ुहर के बाद, किंग फ़ैसल स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल

प्रिंस अलवलीद का जन्म 18 अप्रैल 1990 को हुआ था। वे प्रिंस खालिद बिन तलाल अल सऊद के सबसे बड़े पुत्र और अरबपति प्रिंस अलवलीद बिन तलाल के भतीजे थे। वे सऊदी के संस्थापक राजा अब्दुलअज़ीज़ के परपोते थे। 2005 में लंदन के सैन्य कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुए भीषण कार एक्सीडेंट के बाद वे कोमा में चले गए।

हादसे में उन्हें ब्रेन हेमरेज और गंभीर मस्तिष्क चोटें आईं। उन्हें तुरंत किंग अब्दुलअज़ीज़ मेडिकल सिटी, रियाद में भर्ती किया गया, जहां वे वेंटिलेटर और फ़ीडिंग ट्यूब के सहारे जीवन से जूझते रहे।

2015 में डॉक्टरों ने जीवन रक्षक प्रणाली हटाने की सलाह दी थी, पर उनके पिता ने साफ कहा — “जीवन और मौत केवल अल्लाह के हाथ में है।”

2019 में जब प्रिंस ने हल्की हरकतें दिखाईं, तो उम्मीदें जगीं, मगर सुधार नहीं हुआ। आखिरकार, 20 साल बाद वो अलविदा कह गए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *