टेनिस स्टार राधिका यादव मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा: गुरुग्राम में राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के मामले ने अब और भी गंभीर मोड़ ले लिया है। हर दिन इस दर्दनाक वारदात से जुड़ी नई परतें खुल रही हैं। अब इस केस में राधिका की सबसे करीबी दोस्त हिमांशिका ने एक वीडियो बयान जारी कर कई चौंकाने वाली बातें सामने रखी हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि यह हत्या किसी गुस्से या झगड़े का नतीजा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश थी — जिसकी तैयारी करीब 3 दिन पहले ही कर ली गई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!10 जुलाई को हुई थी राधिका की ‘लास्ट कॉल’
हिमांशिका के मुताबिक राधिका ने 10 जुलाई को उसे कॉल किया था, लेकिन वह वर्कआउट में व्यस्त थी, इसलिए कॉल उठा नहीं सकी। यह कॉल ही राधिका की आखिरी कॉल साबित हुई। जब बाद में उसे मीडिया रिपोर्ट्स से राधिका की हत्या की जानकारी मिली, तो वह हैरान रह गई। उसने तुरंत राधिका के नंबर पर कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खबर में राधिका का घर देखते ही उसे यकीन हो गया कि उसकी सबसे करीबी दोस्त अब इस दुनिया में नहीं रही।
पिटबुल डॉग को हटाया गया था ताकि हत्या में न आए बाधा
इस हत्या की साजिश इतनी गहराई से रची गई थी कि राधिका के घर में पल रहे पिटबुल डॉग को भी तीन दिन पहले ही घर से बाहर कर दिया गया था, ताकि हत्या के वक्त वह किसी प्रकार की बाधा न बने। यह जानकारी खुद हिमांशिका ने दी है।
पिता ने खरीदा था नया रिवॉल्वर, थी पूरी तैयारी
बता दें कि राधिका की हत्या उसके ही पिता दीपक यादव ने गोली मारकर की थी। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उसने हाल ही में एक नया रिवॉल्वर खरीदा था। शनिवार को आरोपी पिता को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
68 लोगों से था संपर्क, कई थे जलन में
हिमांशिका का कहना है कि राधिका बहुत सीमित लोगों से जुड़ी रहती थी — उसका सोशल मीडिया अकाउंट भी प्राइवेट था और मार्च 2024 में उसने आखिरी पोस्ट डाली थी। वह सिर्फ 68 लोगों के संपर्क में थी। उसका सफल करियर और आर्थिक आत्मनिर्भरता कुछ लोगों को खटकती थी। हिमांशिका का दावा है कि कुछ लोगों ने ही उसके पिता को राधिका के खिलाफ भड़काया था।
“काश मैंने कॉल उठा ली होती…”
राधिका की मौत ने हिमांशिका को गहरा झटका दिया है। उसका कहना है, “काश मैंने उस दिन उसकी कॉल उठा ली होती… शायद कुछ बात हो जाती, शायद कुछ बचाया जा सकता।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
