Saturday , 25 July 2026

किसने कहा राहुल गांधी को ‘नाली का कीड़ा’!

नई दिल्ली, (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना से खफा केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डाॅ. अश्विनी चैबे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। अश्विनी चैबे ने राहुल गांधी की तुलना कीड़े-मकौड़ों से कर उन्हें मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराने तक की बात कह डाली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को मेन्टल सिजोफ्रेनिया की बीमारी है और उन्हें मेंटल अस्पताल में इलाज कराना चाहिये। सांसद चैबे ने राहुल की तुलना नाले के कीड़े से की। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना किये जाने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आकार गगन की तरह है, वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष नाले के कीड़े के समान हैं। चैबे ने कहा, देश के प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द कहने वाले राहुल गांधी खुद नाली के कीड़े के समान हैं और वह खुद कांग्रेस मुक्त भारत बना कर रहेंगे। साथ ही अश्विनी चैबे ने महागठबंधन को ठगबंधन करार दिया और कहा कि महागठबंधन के नेताओं को जनता की हाय लगी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *