पंजाब के लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार जीत हासिल की है। इस जीत का जश्न मनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को लुधियाना में भव्य रोड शो निकाला। इस मौके पर सीएम मान ने लुधियाना वासियों का दिल से धन्यवाद किया और एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल (SAD) को चुनाव न लड़ने की नसीहत दे डाली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भगवंत मान ने कहा, “1885 में बनी कांग्रेस को हमने 10 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया, जबकि 1920 में बनी अकाली दल की जमानत जब्त हो गई है। अब तो लोग कहने लगे हैं कि अकाली दल को चुनावों में खड़ा नहीं होना चाहिए।” मान ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को मिली 11-12 हजार की बड़ी जीत लोगों के गुस्से का प्रतीक है।
मनीष सिसोदिया ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि वे दिल्ली में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ परिणाम देख रहे थे। सिसोदिया ने कहा, “2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की आंधी आई थी, अब हमने डबल मार्जिन से जीत हासिल की है। 2027 में यह जीत तूफान की तरह होगी।” उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब से नशे की जड़ें उखाड़ फेंकी जाएंगी।
इस रोड शो में आम आदमी पार्टी ने अपनी ताकत का अहसास कराया और साफ किया कि पंजाब में उनका जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले समय में पार्टी की सरकार प्रदेश में विकास और नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए रॉकेट की स्पीड से काम करेगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
