चंडीगढ़, 22 जुलाई 2025 – हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। यह बयान उस समय आया जब राहुल गांधी ने भारत-पाकिस्तान युद्ध के संदर्भ में कहा कि युद्धविराम की मध्यस्थता अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कराई थी। अनिल विज ने इस बयान को राष्ट्रविरोधी सोच करार देते हुए कहा, “राहुल गांधी को न तो 140 करोड़ देशवासियों पर भरोसा है, न भारतीय सेना पर और न ही देश के प्रधानमंत्री पर। उन्हें सिर्फ पाकिस्तान पर विश्वास है।”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!‘राहुल गांधी वही कहते हैं, जो पाकिस्तान को पसंद आए’
विज ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी बार-बार ऐसे बयान देते हैं जो पाकिस्तान के नैरेटिव को मजबूती देते हैं। उन्होंने कहा, “विपक्ष बार-बार कहता रहा कि ट्रंप ने युद्धविराम की वार्ता कराई, जबकि प्रधानमंत्री मोदी और खुद पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री ने इस बात को खारिज कर दिया है। अगर राहुल गांधी को हमारी बातों पर भरोसा नहीं है तो कम से कम पाकिस्तान की बात तो मान लें।”
‘आतंकी अड्डों को तबाह किया’ – पुलवामा हमला फिर चर्चा में
पहलगाम आतंकी हमले और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सवाल पर विज ने जवाब देते हुए कहा, “हमने आतंकियों के अड्डों को बर्बाद कर दिया है। एयर डिफेंस सिस्टम भी खत्म किया गया है। खड़गे जी बताएं कि वो किस ‘मित्र’ की बात कर रहे हैं, नाम बताएंगे तो हम जवाब देने को तैयार हैं।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
