Saturday , 31 October 2026
फ्रैक्चर के बाद मंत्री अनिल विज से मिलने अंबाला पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी

पैर में फ्रैक्चर के बाद बेड रेस्ट पर मंत्री अनिल विज, CM नायब सैनी ने अंबाला पहुंचकर जाना हालचाल

अंबाला छावनी | 21 जून 2025: हरियाणा की राजनीति में हमेशा सक्रिय रहने वाले कद्दावर मंत्री अनिल विज इस बार स्वास्थ्य कारणों के चलते सुर्खियों में हैं। पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर के चलते फिलहाल उन्हें कुछ दिन के लिए बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। इस बीच शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी अचानक अंबाला पहुंचे और मंत्री विज के आवास पर जाकर उनका हालचाल जाना।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएम सैनी दोपहर करीब 45 मिनट तक मंत्री विज के साथ रुके। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच अंबाला के विकास कार्यों को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने न केवल विज की सेहत को लेकर चिंता जताई, बल्कि उन्हें जल्द स्वस्थ होने की कामना भी दी। विज ने भी इस मौके पर सीएम सैनी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

परिवार और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री के पहुंचते ही विज निवास पर माहौल एकदम राजनीतिक से ज्यादा पारिवारिक हो गया। अनिल विज के भाई राजिंद्र विज, कपिल विज, चाचा रिटायर्ड विंग कमांडर एसडी विज सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही, जिन्होंने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

दर्द सहकर निभाते रहे जिम्मेदारियां

बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले विज के पैर में चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने इसे हल्के में लिया और बिना आराम किए लगातार सरकारी कार्यों में भागीदारी निभाते रहे। चाहे चंडीगढ़ सचिवालय की मीटिंग हो या अंबाला में बाढ़ प्रबंधन का जायजा—विज लगातार फील्ड में सक्रिय रहे।

हालांकि, जब दर्द असहनीय होने लगा तो उन्होंने अंबाला के एक निजी अस्पताल में एक्स-रे कराया, जिसमें फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने तत्काल उन्हें आराम की सलाह दी, जिसके बाद अब वह कुछ दिन के लिए पूर्ण रूप से बेड रेस्ट पर हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *