Monday , 14 September 2026

नगर पालिका चुनाव में नव निर्वाचित पार्षद का वार्ड वासियों ने किया स्वागत

इंद्री नगर पालिका के वार्ड न० – 3 से पूजा गुप्ता के निर्विरोध पार्षद चुने जाने पर आज उनका वार्ड वासियों ने जोरदार स्वागत किया। महिलाओं ने पूजा गुप्ता के निर्वाचन पर खुशी जताते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। निर्वाचित नई पार्षद जनता की समस्याओं के निदान में पूरी निष्ठा एवं लगन से कार्य करने का भरोसा जताया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

वार्ड के लोगों द्वारा किए गए जोरदार स्वागत से पूजा गुप्ता का पति गदगद हो गए। लोगों द्वारा दिखाए गए इस स्नेह से उत्साहित दंपति ने हर वक्त लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहने का भरोसा दिया। लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए निर्विरोध निर्वाचित पार्षद पूजा गुप्ता ने कहा कि लोगों ने अपार स्नेह दिखाकर जो विश्वास जताया है उसे हर संभव कायम रखने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ की जाएगी तथा लोगों की समस्याओं का निदान के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी उन्होंने कहा कि वार्ड 3 की जनता की वह हमेशा ऋणी रहेंगे .

 

 

 

नवनियुक्त पार्षद पूजा गुप्ता के पति नीरज मंगला ने कहा कि लोगों ने जो विश्वास जनता कर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित कराया है उसके लिए वह हमेशा ही वार्ड की जनता के ऋणी रहेंगे जनता के आशीर्वाद से लोगों की समस्याओं पर समाधान कराने में कोई भी जोक नहीं होने दी जाएगी लोगों की सेवाओं के लिए उनके द्वारा हमेशा खुले रहेंगे उन्होंने जोर देकर कहा कि हर वर्ग वह हर धर्म जाति के लोगों द्वारा व्यक्त किए गए भाव के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है मैं जीवनभर लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहूंगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *