Monday , 27 July 2026
हरियाणा में शिक्षा का उजाला

फरीदाबाद का राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बना विश्व के शीर्ष 10 स्कूलों में शामिल, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

फरीदाबाद, 19 जून – हरियाणा के लिए गर्व का क्षण! फरीदाबाद स्थित राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एनआईटी-5 को विश्व के टॉप 10 स्कूलों में स्थान मिला है। यह मान्यता T-4 एजुकेशन द्वारा आयोजित वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल प्राइज 2025 की “Supporting Healthy Lives” श्रेणी में दी गई है। शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने इस बड़ी उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ, छात्रों और अभिभावकों को बधाई दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंत्री ढांडा ने कहा, “यह सफलता प्रदेश के सभी राजकीय स्कूलों के लिए प्रेरणास्रोत है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यदि समर्पण और नवाचार हो, तो सरकारी स्कूल भी वैश्विक मंच पर श्रेष्ठता हासिल कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे शिक्षा सुधार जैसे स्मार्ट क्लासरूम, एसटीईएम लैब, शिक्षकों का प्रशिक्षण और समग्र छात्र कल्याण के प्रयासों को इससे नई ऊर्जा मिलेगी।

T-4 एजुकेशन एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसकी स्थापना 2020 में लंदन (यूके) में हुई थी। यह 100 से अधिक देशों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

इन स्कूलों ने भी पाया स्थान:

इस सूची में भारत के अन्य प्रतिष्ठित स्कूलों को भी स्थान मिला है:

  • जिला परिषद स्कूल जलिंदर नगर, पुणे (महाराष्ट्र)

  • एक्या स्कूल, जेपी नगर (कर्नाटक)

  • दिल्ली पब्लिक स्कूल, वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

फरीदाबाद के इस स्कूल की यह उपलब्धि न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के सरकारी स्कूलों के लिए एक नई उम्मीद और दिशा तय करती है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *