Thursday , 17 September 2026

पानी की निकासी से परेशान स्थानीय लोग, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

टोहाना, 4 जुलाई(नवल सिंह): टोहाना के वार्ड नंबर-3 की गुप्ता कालोनी में गंदे पानी की निकासी न होने के चलते आमजन को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने के लिए मजबूरन गंदे पानी से निकल कर जाना पडता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे लोग कई बार अपनी इस समस्या को प्रशासन के सामने रख चुके हैं। लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी अगर जल्द ही उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकाला गया तो उन्हे मजबूरन आंदोलन की राह पर चलना पडेगा।
वहीं पार्षद राजपाल सैनी ने बताया कि इस वार्ड में ही नही बल्कि पूरे शहर में पानी के निकासी की समस्या है। निकासी की समस्या को कई बार प्रशासन के सामने उठाया गया लेकिन विधायक की प्रशासन पर पकड नही है। जिसके चलते यह समस्या अभी भी ज्यों की त्यों बनी हुई है।
बता दे कालोनी के लोग कई बार इस समस्या के लिए आवाज उठा चुके है। लेकिन अभी तक न तो किसी ने आकर कॉलोनीवासियों की सुध ली और नहीं ही इस समस्या का कोई समाधान ही किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *