Saturday , 12 September 2026
मोदी सरकार के 11 साल

मोदी सरकार के 11 साल: संकल्प से सिद्धि तक, भाजपा घर-घर पहुंचाएगी विकास की कहानी

चंडीगढ़,30 मई 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 26 मई 2014 को सत्ता संभालने के बाद से लेकर अब तक के 11 वर्षों में भारत ने विकास के नए आयाम छुए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर एक व्यापक अभियान ‘‘मोदी सरकार के 11 साल – संकल्प से सिद्धि तक’’ शुरू किया है, जिसका उद्देश्य मोदी सरकार की जन-हितकारी उपलब्धियों को प्रदेश के हर घर तक पहुंचाना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की है, जिसमें सांसद रेखा शर्मा संयोजक और पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, बिशम्बर बाल्मिकी, जेपी दलाल, सीमा त्रिखा सह संयोजक के रूप में कार्य करेंगे।

विकास की नई मिसाल:

पंडित बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह वह देश है जिसने एक सशक्त और मजबूर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वैश्विक मंच पर भारत का दमदार नेतृत्व और सेना की बहादुरी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

सुरक्षा और शांति की दिशा में ठोस कदम:

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंधूर जैसे सैन्य अभियान के तहत भारतीय सेना ने आतंकवाद के गढ़ों को उनके घर में ही ध्वस्त कर दिया है, जिससे देश की सुरक्षा को नई मजबूती मिली है। इस उपलब्धि ने भारत की वैश्विक स्थिति को और मजबूत किया है।

भ्रष्टाचार और गलत नीतियों पर प्रभावी प्रहार:

पंडित बड़ौली ने बताया कि मोदी सरकार ने कांग्रेस के समय की कई गलत नीतियों का खात्मा किया और देश की जनता के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए। भाजपा अब प्रदेश में ‘‘मोदी सरकार के 11 साल’’ कार्यक्रम के जरिए जनता तक सरकार की सफलताओं और जनहित के कार्यों को पहुंचाएगी।

संकल्प से सिद्धि तक का सफर:

यह अभियान भाजपा के संकल्प और सिद्धि के बीच की दूरी को समर्पित है, जो जनता को सरकार के विकासात्मक कदमों से जोड़ने का काम करेगा। यह कार्यक्रम घर-घर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों, नीतिगत सुधारों और सामाजिक कल्याण योजनाओं से परिचित कराएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *