Monday , 2 November 2026

हरियाणा में 1 से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित, स्कूलों के समय में बदलाव तय

चंडीगढ| 19 मई 2025 : हरियाणा में भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल 1 जून से 30 जून 2025 तक बंद रहेंगे। 1 जुलाई 2025 (मंगलवार) से सभी स्कूल पहले की तरह दोबारा खुलेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में भी बदलाव तय किया गया है। शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि प्राइमरी स्तर के स्कूलों के समय में बदलाव का निर्णय संबंधित जिला उपायुक्त (DC) द्वारा लिया जाएगा, जबकि मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के समय में परिवर्तन का अधिकार डायरेक्टर सेकेंडरी एजुकेशन (DSE) के पास रहेगा।

 

जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश:

शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने जिले के सभी स्कूलों में इस आदेश की अनुपालना सुनिश्चित करें। छुट्टियों के दौरान सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल पूर्णत: बंद रहेंगे।

 

छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत:

गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच यह निर्णय छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत की खबर है। स्कूल बंद रहने से बच्चों को लू और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचाया जा सकेगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *