चंडीगढ़, 15 मई — हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेनाओं ने मात्र तीन दिन में पाकिस्तान की तेरहवीं कर दी”, जो कि देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। विज ने दावा किया कि भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के कई ठिकानों को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है और अब पाकिस्तान कई सालों तक उबर नहीं पाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस अभूतपूर्व सैन्य सफलता का जश्न मनाने और सेना के मनोबल को ऊंचा रखने के लिए अंबाला में इस रविवार को एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा, “पूरे देश को जश्न मनाना चाहिए, इसलिए हर जगह तिरंगा रैलियां निकाली जा रही हैं। अंबाला भी इससे पीछे नहीं रहेगा।”
प्रधानमंत्री के बयानों पर हो ध्यान केंद्रित: कांग्रेस पर निशाना
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए विज ने कहा कि, “देश के प्रधानमंत्री क्या कह रहे हैं, इस पर फोकस करना चाहिए। देश की शान के लिए जो भी कार्यक्रम हो, वह स्वागत योग्य है, लेकिन हमें विदेशी नेताओं के बयानों के बजाय अपने प्रधानमंत्री की बात सुननी चाहिए।”
तुर्की और अजरबैजान का बायकॉट कर रहे हैं देशवासी
अनिल विज ने तुर्की और अजरबैजान के भारत विरोधी रुख की निंदा करते हुए कहा कि, “जब तुर्की में भूकंप आया था, तो भारत ने भरपूर मदद की थी, लेकिन वह एहसान फरामोश निकला। अब देशवासी खुद से तुर्की और अजरबैजान का बायकॉट कर रहे हैं — यह राष्ट्रभक्ति की भावना का परिचायक है।”
“जनता ही लोकतंत्र की असली भगवान है”
पाकिस्तान को IMF की ओर से 8300 करोड़ की किस्त जारी किए जाने पर विज ने कहा कि कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इसमें भूमिका निभा रहे हैं और धीरे-धीरे सबकी सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा, “जनता ही प्रजातंत्र है, और वही भगवान होती है।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
