Sunday , 26 July 2026

Himachal News: कंगना रनौत ने जताई चिंता, कहा- ड्रग्स पर नहीं कसा शिकंजा तो पंजाब जैसा होगा हाल

Himachal News:  हिमाचल प्रदेश में बढ़ती नशे की समस्या को लेकर मंडी से बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के नशा मुक्ति अभियान के समर्थन में कहा कि अगर ड्रग्स की कड़ी पकड़ नहीं बनाई गई तो हिमाचल भी पंजाब के उन कुछ गांवों जैसा हो जाएगा, जहां केवल महिलाएं और विधवाएं बची हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ड्रग्स की गंभीरता पर कंगना का बयान

कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत में कहा, “पाकिस्तान से ड्रग्स पंजाब के रास्ते हिमाचल प्रदेश में आ रही है और इसका सबसे ज्यादा नुकसान हमारे युवाओं और परिवारों को हो रहा है। बच्चे अपने माता-पिता के गहने और गाड़ियां तक बेच रहे हैं। नशे की लत में युवा अपने कमरों में बंद हो जाते हैं, रोते-चिल्लाते हैं और घरों में फर्नीचर तक तोड़ देते हैं। यह स्थिति मौत से भी बदतर है।”


नशा मुक्त हिमाचल के लिए चेतावनी

कंगना ने राज्य सरकार से अपील की है कि वे जल्द से जल्द नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाएं ताकि प्रदेश के युवा और परिवार सुरक्षित रह सकें। उनका कहना है कि समय रहते यदि इस समस्या पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो हिमाचल प्रदेश भी पंजाब के कुछ प्रभावित गांवों की तरह बर्बाद हो सकता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *