नई दिल्ली, 9 मई 2025: भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव और ड्रोन हमलों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज थल सेना, वायुसेना और नौसेना प्रमुखों के साथ सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की। इस अहम बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति, जवाबी रणनीति और आगामी सैन्य तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सूत्रों के अनुसार, बैठक में केवल स्थिति की समीक्षा नहीं हुई बल्कि जवाबी कार्रवाई के ठोस कदमों पर भी विचार किया गया। रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुखों से सीमा पर सैन्य गतिविधियों, संभावित खतरे और रणनीतिक जवाबों की जानकारी ली।
8-9 मई की रात पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमलों और एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन के बाद भारत ने न केवल सभी हमलों को नाकाम किया, बल्कि आतंकवादी ठिकानों पर जवाबी हमले भी किए। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इसका बड़ा उदाहरण बताया जा रहा है।
इसके साथ ही, भारत ने सूचना युद्ध में भी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर फैलाए गए दुष्प्रचार को नकारते हुए भारत ने सच्चाई देशवासियों तक पहुंचाई।
बैठक के बाद यह स्पष्ट है कि भारत की सेना हर चुनौती का जवाब दृढ़ता और पूर्ण तैयारी के साथ देने को तत्पर है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
