हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण संपदा प्रबंधन के लिए ऑनलाइन सेवाओं का मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया शुभारंभ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने समुदाय केंद्र सेक्टर 23 पंचकूला एवं सेक्टर 27 ,28, पिंजौर ,कालका अर्बन कंपलेक्स के विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया ,इसके पश्चात् मुख्यमंत्री पत्रकारों से रूबरू हुए और उन्हें आज से शुरू हो रही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ऑनलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्लाट होल्डर,खरीदने-बेचने का काम अब ऑनलाइन होगा। ट्रांसफर परमिशन ,बिल्डिंग की भी ऑनलाइन सेवा दी जाएगी, जिससे भ्रष्टाचार कम होगा।
मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा, कि 4 करोड़ की लागत से कम्युनटी सेंटर और 53 करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू किए है।
इस दौरान उन्होंने आने वाले बजट के सम्बन्ध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा,कि आने वाला बजट गरीब के हित मे होगा। इस बार भी सामान्य वर्ग का लोकप्रिय बजट आएगा। वहीं उन्होंने पिंजौर नगर निगम , अमित शाह के दौरे सम्बंधित कई विषयो पर पत्रकारों से चर्चा की।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
