Sunday , 26 July 2026

प्रदर्शनी घूमने आयी महिला के पर्स से युवक ने 2000 हज़ार रुपए निकले

इटावा : पिछले एक महीने से इटावा में चल रहा इटावा महोत्सव (नुमाइश) अब अंतिम दौर में है। आज जब एक महिला प्रदर्शनी घूमने आयी तो उसके साथ एक युवक ने टप्पेबाजी करके महिला के पर्स से 2000 हज़ार रुपए और मोबाइल निकाल लिया। इस बात की भनक पड़ते ही महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर राहगीर लोगों ने उस युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। लेकिन जब लोगों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से सामान व पैसे नही निकले, वहीँ युवक बार बार अपनी सफाई देता रहा कि उसने सामान नहीं निकाला। बावजूद इसके लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस बारे में जब पुलिस से बात की गई तो उन्होंने इस बात कि पुष्टि की और युवक की पिटाई करने वालों पर कार्यवाही किए जाने के सवाल पर उन्होंने पहले छानबीन की बात कही और कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *