शहर के वार्ड-17 में एक महिला को बंधक बनाकर घर का सामान ले जाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसकी सास व बेटी के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने मामला दर्ज जांच कर रही है। वार्ड-17 निवासी कविता ने घरौंडा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 फरवरी को सुबह वह घर में पूजा कर रही थी। उसी समय उनके गेट पर आकर किसी ने टक्कर मारी लेकिन उसने मैंने गेट नहीं खोला। घर में लगे सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया और उसके बाद उसे घसीट कर नीचे लेकर आए और उसको बंधक बना दिया। अज्ञात घर में रखा सारा सामान ले गए। अज्ञात लोगों ने उसकी सास व उसकी बेटी व अन्य परिवार के लोगों के साथ मारपीट व बदतमीजी की। बाद में डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
