Sunday , 26 July 2026

Kurukshetra : जिला पुलिस से CIA के दोनों प्रभारी समेत आठ निरीक्षकों के हुए तबादले,

जिला पुलिस में एक महिला सहित आठ निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इसमें यातायात प्रभारी से लेकर सीआईए के दोनों प्रभारी के तबादले किए गए। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग की हिदायत के तहत यह तबादले हुए हैं। जिला पुलिस से सीआईए-एक के प्रभारी मलकीत सिंह को सोनीपत, सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार को सिरसा, शहरी यातायात प्रभारी रामकरण को कैथल, थाना केयूके प्रबंधक देवेंद्र कुमार को यमुनानगर, थाना शाहाबाद प्रबंधक राजपाल व राकेश कुमार को करनाल भेजा गया है। वहीं साइबर थाना प्रभारी राजीव कुमार का कैथल और महिला निरीक्षक प्रकाश कौर का करनाल में तबादला हुआ है। वहीं इनकी जगह महिला निरीक्षक पवना देवी, अजीत सिंह, सुभाष चंद्र, ललीत ग्रोहा, मोहन लाल, जगदीश चंद, कर्मबीर सिंह और दलबीर सिंह ड्यूटी संभालेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *