Monday , 14 September 2026

Rohtak : महम में निजी स्कूल टीचर की हत्या, ये वजह आई सामने,

महम खंड के गांव सीसर खास में झगड़े में एक निजी स्कूल टीचर की छत से गिरकर मौत हुई है। मृतक 37 वर्षीय वीरेंद्र है। हत्या का आरोप वीरेंद्र के खेत के पड़ोसी अनिल पर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनिल छह जनवरी की शाम वीरेंद्र घर शराब के नशे में पहुंचा था। इसके बाद वीरेंद्र अनिल को उसके घर छोड़ने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान आरोपित ने छत से टीचर को धक्का दे दिया।वीरेंद्र का पीजीआई में उपचार चल रहा था। महम थाना पुलिस ने अनिल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 

महम थाना SHO राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या का मामला दर्ज किया है। जल्दी ही आरोपित अनिल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *