दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली की घर वापसी हो गई है। कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाले लवली एक बार फिर अपनी पुरानी पार्टी में वापस आ गए हैं। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने खुद इसकी जानकारी दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अरविंदर सिंह लवली ने नौ महीने पहले ही भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। नगर निगम चुनाव से ठीक पहले अजय माकन से नाराज होकर वो बीजेपी में चले गए थे। लवली के साथ यूथ कांग्रेस नेता अमित मलिक भी फिर से कांग्रेस में शामिल होंगे।
बीजेपी छोड़ने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने आरोप लगाया था कि पार्टी में उन्हें दरकिनार किया गया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि मुझे बिना वजह पार्टी अध्यक्ष पद से हटाया गया। उन्होंने ये भी कहा था कि मैंने तमाम खतरे उठाते हुए सिखों को कांग्रेस से जोड़ा और मुझे ही साइड लाइन किया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
