डबरकी गांव में बुधवार देर रात चोर खेत से ट्रांसफार्मर चोरी कर रहे थे। जैसे ही भनक किसान को लगी तो उसने खेत पर जाकर विरोध किया। इस दौरान बदमादशों ने किसान को गोली मारकर जख्मी कर दिया। किसान का शोर और गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने एक बदमाश को मौके पर पकड़ लिया, जबकि तीन बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भागने लगे तो एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। घायल किसान को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने के कारण किसान को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
