Sunday , 26 July 2026

सुख समृद्धि, नव वर्ष, मकर सक्रांति को लेकर बीजेपी ने करवाया हवन यज्ञ

हरियाणा में सुख समृद्धि, नव वर्ष, मकर सक्रांति को लेकर बीजेपी ने फतेहाबाद में हवन यज्ञ आयोजित किया। हवन यज्ञ में हरियाणा अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने खुद मंत्र उच्चारण किया। बीजेपी की ओर से आयोजित इस हवन यज्ञ में आरएसएस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं काफी संख्या में पंच, सरपंच व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। हवन यज्ञ के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने कहा कि सांवरिया के माध्यम से फतेहाबाद जिले सहित पूरे हरियाणा की सुख समृद्धि के लिए कामना की गई है। पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए सुनीता दुग्गल ने कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के पुत्र द्वारा एक सरपंच को धमकी दिए जाने के मामले पर बोलते हुए कहा कि कृषि मंत्री के बेटे और सरपंच के बीच हुई बातचीत के जो तथ्य सामने आए हैं उसमें मामला इतना गंभीर नजर नहीं आ रहा, जितना कि मामले को तोड़ दिया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *