छत्तीसगढ़ डेस्क- छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा पर मोतीनाला के पास ट्रक और अल्टो कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा रात को लगभग तीन बजे के आसपास का बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। चारों मृतक युवक छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के निवासी हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चार युवकों की मौत
मोतीनाला पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है। मोतीनाला थाना के एएसआई से मिली जानकारी के मुताबिक, मनोहारी गांव के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हुई है। हादसे में अल्टो कार के चार युवकों की मौत हुई है। वहीं ट्रक का चालक व हेल्फर फरार है। बता दें, हादसे में छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के संदीप मानिकपुरी, ललित चंद्रवंशी, कमलेश धुर्वे की मौत हुई है, वहीं एक युवक की पहचान अभी नहीं हो पायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More Stories:
कटर मशीन से कार को काटकर शवों को निकाला बाहर
मिली जानकारी के मुताबिक, जबलपुर से रायपुर आ रहे बोलेरो कार में सवार लोगों ने थोड़ी दूर में संचालित एक ढाबा संचालक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ढाबा मालिक ने मोतीनाला पुलिस को सूचना दी। घटना इतनी जबरदस्त हुई कि अल्टो कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चार लोगों की मौके हो गई। दो मृतक कार में ही फंस गए थे। कटर मशीन से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार ट्रक राजस्थान से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
