आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय से प्रेस वार्ता की। उनके साथ प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और अंबाला लोकसभा उपाध्यक्ष सुरेंद्र राठी भी मौजूद रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डॉ. सुशील गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में बदलाव यात्रा निकलेगी। “इब हरियाणा के लाल नै एक मौका केजरीवाल नै” के नाम से प्रदेश की 90 विधानसभाओं में बदलाव यात्रा निकाली जाएगी। 15 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बदलाव का संदेश देंगे।
उन्होंने बताया कि सिरसा से शुरू होने वाले यात्रा का नेतृत्व डॉ. अशोक तंवर करेंगे। महेंद्रगढ़ से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व अनुराग ढांडा करेंगे। कालका से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व चौ. निर्मल सिंह करेंगे जबकि फरीदाबाद से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व खुद डॉ. सुशील गुप्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद से शुरू हुई यात्रा जींद में खत्म होगी। सिरसा से शुरू हुई यात्रा भिवानी में और कालका से शुरू हुई यात्रा पानीपत में और महेंद्रगढ़ से शुरू हुई यात्रा कैथल में खत्म होगी। इसके तहत 90 विधानसभाओं का दौरा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान बदलाव के लिए प्रदेश की जनता को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगें। उन्होंने कहा कि सुबह से शुरू होकर यात्रा का ठहराव गांवों में किया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
