Wednesday , 9 September 2026

World Cup फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को सपोर्ट करेगा इजरायल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में इजरायल भारत को सपोर्ट करेगा। भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने खिताबी मुकाबले से पहले टीम इंडिया के प्रति समर्थन व्यक्त किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साथ ही उन्होंने ने शुक्रवार को क्रिकेट फैंस के लिए एक अनूठी कंपटीशन की भी घोषणा की। नाओर गिलोन भारतीय टीम के बड़े समर्थक हैं। वे पहले भी टीम इंडिया को सपोर्ट कर चुके हैं।

अब इस खास मौके पर भी उन्होंने अनोखी कंपटीशन पेश कर दी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इजरायली दूतावास के साथ अपनी जर्सी के डिजाइन शेयर करें। उन्होंने कहा कि लकी विनर्स को एक खास जर्सी मिलेगी जिस पर भारत-इजरायल संबंधों को दिखाया जाएगा। साथ ही उस पर 15 भारतीय खिलाड़ी भी होंगे।

गिलोन ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, “शालोम इंडिया! हम दूतावास में आगामी क्रिकेट विश्व कप फाइनल को लेकर बहुत उत्साहित हैं और निश्चित रूप से, हम भारत के पक्ष में हैं। मैं आपको इजरायल और भारत के बीच संबंधों को प्रदर्शित करने वाली 15 जर्सियां देना चाहता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “मैं सबसे क्रिएटिव आर्टिस्ट को उनके विजयी डिजाइन वाली 15 जर्सियां भेजने का वादा करता हूं। आइए क्रिएटिव क्रिकेट उत्सव शुरू करें। चक दे इंडिया!”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *