Monday , 27 July 2026

CM मनोहर लाल ने दी दीवाली की अग्रिम शुभकामनाएं, कर्मचारियों को भेजे जाएंगे ये तोहफे

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों और सभी कर्मचारियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही कर्मचारियों को सीएम मनोहर लाल की तरफ से दिवाली की मिठाई के लिए 501 रूपये भेजें जाएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


इनमें ग्रामीण और शहरी इलाकों के सभी सफाई कर्मचारी, सभी चौकीदार और सभी ट्युबवेल ऑपरेटर्स शामिल हैं। इन सभी को राज्य के मुख्यमंत्री की तरफ से दिवाली की मिठाई के 501 रूपये भेजे जाएंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल से आज हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ व ग्रामीण चौकीदार संघ ने मुलाकात कर मासिक मानदेय बढ़ाने पर मिठाई खिलाकर धन्यवाद किया।


गौरतलब है कि हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मियों का 14 हजार रुपये से 15 हजार रुपये मासिक मानदेय किया गया था। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों को दीवाली के तोहफा की सौगात दी थी।


इसी तरह, ग्रामीण चौकीदारों को नायाब तोहफा दिया था जिसमे चौकीदारों को 11000 रुपए मानदेय व 4000 हजार रुपए वर्दी भत्ता एवं हर 5 साल के बाद साइकिल मिलेगी। इसके अलावा, चौकीदारों को 1000 रुपए लाठी एवं बैटरी के लिए सालाना मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सब लोग आगे बढ़ें, किसी के साथ भेदभाव न हो, समान भाव से हम गरीब व अंत्योदय परिवारों के आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक स्थिति के उत्थान में लगे हुए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर सहित विभिन्न संगठनों से पदाधिकारी मौजूद रहे

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *