Monday , 27 July 2026

हरियाणा में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले, मरीजों का आंकड़ा बढ़कर हो गया है इतना

हरियाणा में मच्छर लोगों को परेशान कर रहे हैं। क्योंकि यहां डेंगू के मामले तेज रफ़्तार से बढ़ रहे हैं। एक महीने में मरीजों की संख्या में साढ़े 4 गुना की बढ़ोतरी हुई है। 21 अगस्त तक राज्य में मात्र 696 मरीज मिले थे लेकिन अब आंकड़ा बढक़र 3,115 हो गया है।

प्रदेश में अब तक मलेरिया के 60 मरीज मिल चुके हैं। यह तीन वर्षों में सर्वाधिक है। 2021 में 54 तो 2022 में सिर्फ 52 लोगों को मलेरिया हुआ था। लेकिन इस साल अब तक ही 60 मरीज मिल चुके हैं। एक माह पहले संख्या 33 थी। यानी इस अवधि में केसों की संख्या दो गुना हो गई है।

राज्य में सबसे ज्यादा केस अब तक चरखी दादरी, रेवाड़ी, रोहतक, यमुनानगर, झज्जर व अम्बाला मिले हैं। चरखी दादरी में जहां सर्वाधिक 321 मरीज अब तक मिल चुके हैं, वहीं बाकी उक्त जिलों में भी 200 से ज्यादा लोग डेंगू का शिकार हो चुके हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 150 वार्ड और 853 बेड सिविल अस्पतालों में रिजर्व किए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *