Sunday , 1 November 2026

हरियाणा के इस जिले में 3.3 तीव्रता से आया भूकंप, जमीन के 8 किमी अंदर से उठी तरंग

हरियाणा के झज्जर जिले में शुक्रवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। यहां रिक्टर स्केल पर 3.3 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। झज्जर जिले का गांव सेरिया भूकंप का उद्गम केंद्र रहा। दोपहर करीब 12 बजकर 29 मिनट पर हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलाजी ने भूकंप की जानकारी ट्वीट के माध्यम से भी शेयर की है। भूकंप का उद्गम केंद्र देश की राजधानी से सटा झज्जर जिला रहा है। इसकी गहराई जमीनी सतह से 8 किलोमीटर अंदर मापी गई है। यानी भूकंप की ये तरंग जमीन के 8 किलोमीटर अंदर से उठी है। रिक्टर स्केल के अनुसार 3.3 गति का भूकंप बेहद हल्का होता है। इसलिए लोगों को मामूली झटके ही महसूस हुए हैं। मगर इसके बावजूद झज्जर में आये इस भूकम्प को लोगों ने महसूस किया और घरों में लगे बिजली की उपकरण भी हिलते हुए दिखाई दिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लोगों का कहना था कि वह काम कर रहे थे उसी दौरान उन्हें सब कुछ हिलता दिखाई दिया। तब वह समझ गए कि यह भुकम्प के ही झटकें है। वह महसूस होते ही वह अपने घर व दुकान से बाहर आ गए। भुकम्प का केन्द्र झज्जर जिले के सब-डिवीजन बेरी का गांव शेरिया बताया जा रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *