गुरुग्राम समेत अन्य जगहों से विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सर्व जातीय हिंदू महापंचायत के आह्वान पर लोगों ने नल्हड़ मंदिर में जलाभिषेक किया। सोमवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच नल्हड़ मंदिर में 51 लोगों से जलाभिषेक कराया। इसके अलावा स्थानीय लोगों पर जलाभिषेक के लिए कोई प्रतिबंध नहीं था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सावन के आखिरी सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सोमवार को नूंह में ब्रजमंडल यात्रा का आह्वान किया था। नल्हड़ शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए गुरुग्राम से तमाम साधु संत और अन्य लोग नूंह के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंच गए। स्थानीय पुलिस ने बाहरी लोगों के नूंह में प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी थी। इसके लिए सोहना से पहले घामड़ौज टोल पर ही पुलिस ने लोगों को रोकना शुरू कर दिया। संत जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज भी जलाभिषेक के लिए पहुंचे। वह भी नल्हड़ जाने की जिद पर अड़़ गए।
पुलिस ने जब उन्हें आगे नहीं बढऩे दिया तो घामड़ोज टोल पर ही आचार्य महाराज धरना देकर बैठ गए। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने सिर्फ 51 लोगों को ही जलाभिषेक करने की अनुमति दी गई। पुलिस सुरक्षा में पटौदी आश्रम हरि मंदिर के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव और विश्व हिंदू परिषद के आलोक कुमार राय की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पुलिस इन्हें सुरक्षा के बीच तीन गाडिय़ों में लेकर मंदिर पहुंचाया और जलाभिषेक, पूजा-अर्चना के बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में सभी को सुरक्षित नूंह की सीमा से बाहर तक पहुंचाया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
