हरियाणा और पंजाब के किसानों द्वारा आज चंडीगढ़ में धरना देने का ऐलान। किया। खराब हुई फसल के मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर हरियाणा और पंजाब की किसान जत्थेबंदियों द्वारा ऐलान किया गया। किसान प्रदर्शनकारियों को पंचकूला से जीरकपुर और चंडीगढ़ में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पंचकूला से चंडीगढ़ और मोहाली को जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई । इन सभी बॉर्डर पर हैवी बैरिगेटिंग कर हथियारों से लैस रिजर्व फोर्स तैनात है। पंचकूला से किसानों को जीरकपुर और चंडीगढ़ में नहीं करने प्रवेश दिया जाएगा ।
पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस हाई अलर्ट पर है। ट्राईसिटी में तीनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत नाकाबंदी की गई है। कई किसान नेताओं को नजरबंद किया गया। पंचकूला के पिंजौर में किसान नेता करम सिंह को देर रात ही पुलिस ने नजर बंद कर लिया। किसान नेता करम सिंह ने फोन पर जानकारी दी।
आपको बता दें कि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की कुल 16 किसान जत्थेबंदियों ने आज के लिए ट्रैक्टर रैली और चंडीगढ़ घेराव का आह्वाहन किया है। जानकारी के मुताबिक इन सभी जगहों से 10 हज़ार से भी ज्यादा किसान चंडीगढ़ घेराव के लिए करेंगे कूच।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
