मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की शर्मसार करने वाली घटना ने पूरे देश को हिला के रख दिया है। वीडियो सामने आने के बाद से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। आम जतना, अभिनेताओं से लेकर नेताओं तक की इस घटना पर प्रतिक्रिया सामने रही है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने इस पर रिएक्शन दिया है। अभिनेत्री ने कहा कि वो इस वीडियो को पूरा तक नहीं देख पाई ये बहुत दुखद है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पत्रकारों से बातचीत के दौरान जया बच्चन ने कहा, ‘मैंने वो वीडियो पूरा नहीं देखा मैं देख नहीं सकी। मुझे इतना बुरा लगा मुझे इतनी शर्मा आई…ये चीज़ हुई थी मई के महीने में और वायरल अब हुआ। मैं राज्यसभा में अंदर उन दो महिलाओं के लिए खड़ी हुई थी जो मणिपुर की हैं। मैं कोई पॉलिटिकल भाषण नहीं करना चाहती थी। हाउस में लोगों को जन्मदिन की बधाई दी गई।.ये अनाउंस किया गया कि राज्यसभा में जितने लोग है उनमें से कुर्सी पर बैठने के लिए 50% नॉमिनेटेड हैं।”
”मगर ये सब कॉस्मेटिक चीज़ किस खुशी में…वहां एक आवाज़ नहीं आई किसी ने एक शब्द संवेदना नहीं दिखाई उन दो महिलाओं के लिए,। ये तो महिलाओं की इज्जत है। ये बहुत फ्रस्टेटिंग है। हर एक दिन उत्तर प्रदेश में…वहां का तो कहना ही नहीं चाहि। वहां की आधी चीजें तो बताई ही नहीं जातीं। पूरे देश में क्या हो रहा है महिलाओं के साथ इतना अपमान…ये बहुत दुख की बात है।
सेलेब्स ने की निंदा
जया बच्चन से पहले, अक्षय कुमार, रेणुका शाहणे, आशुतोष राणा, अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री, सोनू समेत कई सेलेब्स ने रिएक्टर अपना गुस्सा जाहिर किया है। अनुपम खेर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मणिपुर में हुई दो महिलाओं के साथ राक्षसी वृती वाली घटना शर्मनाक है। मन में बहुत ज़्यादा क्रोध भी जागा है। मेरी राज्य सरकार/केंद्र सरकार से दरख्वास्त है कि जो इस घिनौनी हरकत के ज़िम्मेदार है उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। ऐसी सज़ा जिससे भविष्य में कोई सोचने से भी कांप उठे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
