Monday , 27 July 2026

हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का किया समर्थन, कही ये खास बात ?

हिमाचल की कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण, युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने UCC का समर्थन जरूर किया, लेकिन इसी बहाने उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा ने पहले पुलवामा के नाम पर वोट मांगा, फिर आर्टिकल 370 के नाम, राम मंदिर के नाम पर, सिटीजन अमेंडमेंट बिल के नाम पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया। अब UCC के नाम पर डिबेट शुरू की जा रही है।

फेसबुक अकाउंट पर भी UCC का किया समर्थन

विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी UCC का समर्थन किया और लिखा- “केंद्र में NDA सरकार बने 9 साल से ज्यादा वक्त बीत गया है। फिर आज तक इसे लागू क्यों नहीं किया गया। मोदी सरकार UCC लागू करने से कौन रोक रहा है। इस मसले पर राजनीति नहीं होनी है। भारतीय जनता पार्टी को चुनावी बेला में ही इसकी याद आती है।”

इससे पहले हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेशों में भाजपा UCC को मुद्दा बना चुकी है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जब भाजपा सरकार आम चुनाव से पहले हर फ्रंट पर फेल हो रही हैं, ऐसे में जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की हरकतें की जा रही हैं। उन्होंने इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करने की नसीहत दी। अंत में विक्रमादित्य सिंह ने जय श्रीराम लिखा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *