Friday , 11 September 2026

गंगा में बहे हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक, सर्च अभियान में जुटी NDRF टीम

उत्तराखंड के देवप्रयाग संगम पर हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक बहाव में बह गए। उनकी तलाश के लिए NDRF की 22 टीमें को लगाया गया है। इन टीमों के साथ ही उत्तराखंड पुलिस भी गंगा में सर्च अभियान जारी रखे हुए है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं चल पाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी गजराज डांडी अपने परिवार के साथ इन दिनों उत्तराखंड घूमने गए थे।
परिजनों के अनुसार, यहां से गुरूवार को जगराज परिवार के साथ देवप्रयाग पहुंचे। अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करते हुए एक पत्थर पर डांडी ने जैसे ही पैर रखा, तो उनका पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गए। यह देखकर वहां मौजूद परिजन और दूसरे लोग शोर मचाने लगे, लेकिन वह उन्हें पानी से बाहर नहीं निकाल पाए। यह मंजर देख पत्नी व बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। पति को आंखों के सामने बहता देख नीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी घटना के बाद से ही सहमी हुई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *