उत्तराखंड के देवप्रयाग संगम पर हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक बहाव में बह गए। उनकी तलाश के लिए NDRF की 22 टीमें को लगाया गया है। इन टीमों के साथ ही उत्तराखंड पुलिस भी गंगा में सर्च अभियान जारी रखे हुए है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं चल पाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी गजराज डांडी अपने परिवार के साथ इन दिनों उत्तराखंड घूमने गए थे।
परिजनों के अनुसार, यहां से गुरूवार को जगराज परिवार के साथ देवप्रयाग पहुंचे। अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करते हुए एक पत्थर पर डांडी ने जैसे ही पैर रखा, तो उनका पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गए। यह देखकर वहां मौजूद परिजन और दूसरे लोग शोर मचाने लगे, लेकिन वह उन्हें पानी से बाहर नहीं निकाल पाए। यह मंजर देख पत्नी व बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। पति को आंखों के सामने बहता देख नीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी घटना के बाद से ही सहमी हुई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
