Saturday , 25 July 2026

पाकिस्तान की गोलीबारी से अमृतसर का गुरमेल वीरगति को प्राप्त

अमृतसर के गांव अलकड़े के रहने वाले गुरमेल सिंह राजौरी सैक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हो गए। जानकारी के अनुसार जम्मू -कश्मीर के राजौरी सैक्टर में पाक सेना और आतंकियों द्वारा की गई गोलाबरी में गुरमेल सिंह शहीद हो गए। उनके परिवार वालों को जैसे ही उनकी शहादत की खबर मिली तो घर में मातम छा गया। शहीद का विवाह 13 साल पहले हुआ था और उसके 8 साल की एक बेटी भी है।
गुरमेल की पत्नी बार-बार अपने शहीद पति को आवाज लगाकर वापिस आने की दुहाई दे रही है। वहीं शहीद के पिता, भाई और मां का भी रो-रो कर बुरा हाल है। उनके पिता ने कहा कि गुरमेल जैसे बेटे किस्मत वालों के घर जन्म लेते है, जो शहादत प्राप्त कर अपने गांव और नगर का नाम रोशन करते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *