Wednesday , 29 July 2026

‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को न्यौता देने पहुंचे कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा !

हरियाणा डेस्क:- 2 अप्रैल को यमुनानगर में होने वाले ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा कार्यकर्ताओं को न्यौता देने यमुनानगर पहुंचे। प्रदेश में विधानसभा 2024 के चुनावों को लेकर सरगर्मियां विशेष तेज हो चुकी है राजनीतिक पार्टियों कार्यकर्ताओं को जोश भरने के लिए अलग-अलग तरीके से कार्यक्रम का आयोजन कर रही हैं यमुनानगर में 2 अप्रैल को कांग्रेस विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है जिसको लेकर कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा जमुना नगर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का न्योता दिया उन्होंने कहा कि यह पहली बार हो रहा है जब विपक्ष जनता की समस्या को सुनने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहा है वैसे तो यह काम सत्तापक्ष का होता है लेकिन सत्ता पक्ष के लोग जब जनता की आवाज ना सुने और उनकी आवाज को दबाने का काम करें तो विपक्ष की भी भूमिका बनती है कि वह जनता की आवाज सुने और जनता की मांग सरकार तक पहुंचाएं इसी लिए 2 अप्रैल को विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम यमुनानगर की जगह देना आज मंडी में आयोजित होने जा रहा है उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि यमुनानगर का जो यह कार्यक्रम होगा वह अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होने वाला है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अशोक अरोड़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा की इससे पहले भी हरियाणा में 10 साल हुड्डा का राज रहा लेकिन इस तरीके से आंदोलन या प्रदर्शन प्रदेश में नहीं हुआ। जिस तरीके से आज किसान कर्मचारी व अन्य संगठन सड़कों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। अशोक अरोड़ा ने कहा कि अब तो लोग भी यह मानते हैं कि हुड्डा का राज इस सरकार से अच्छा रहा है उन्होंने कहा कि अगर कोई कमी पिछली बार में रह गई है तो आने वाले समय में इसको भी दूर की जाएगी । अशोक अरोड़ा ने सरकार के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि सरकार एक तरफ तो जीरो टॉलरेंस की बात करती है लेकिन सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी व अधिकारी रिश्वत लेते पकड़े जाते हैं कोई काम बिना कमीशन के प्रदेश में नहीं हो रहा उन्होंने कहा कि अब तक हरियाणा में 26 पेपर लीक हुए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार कहती है की बनती तो 300 से 400 तक डंपर रजिस्टर्ड थे लेकिन बिना माइनिंग के 5 हजार रुपए रजिस्टर हुए है यह भ्रष्टाचार नहीं है तो क्या है। वहीं राहुल गांधी को सुनाई गई सजा को लेकर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया उन्होंने कहा कि न्यायालय पर पूरा विश्वास है राहुल गांधी सत्य है और सत्य की ही जीत होगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *