
यमुनानगर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर शिव शक्ति मंदिर में चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा:- यमुनानगर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर शिव शक्ति मंदिर में चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया। सुबह जब मन्दिर के पुजारी ने मंदिर खोला तो मन्दिर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और मंदिर से पीतल की मूर्तियाँ ,तांबे के बर्तन, स्वा किलो चांदी से बना ज्योति पात्र,भेंट पात्र में पड़ा कैश सब गायब था। मंदिर में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं इसलिए फ़िलहाल कुछ पता नहीं चल पाया।

वहीं मंदिर के पुजारी ने बताया कि उन्हें इस मंदिर में 12 वर्ष हो गए हैं । और आजतक ऐसी घटना नहीं हुई। जो दानपात्र है वह खुला पड़ा था जहां पर भगवान के वस्त्र श्रृंगार का सामान पड़ा रहता है वहां पर जोत जलाने वाला पात्र जो की सवा किलो चांदी का बना था । जिसमें 21 जोत एक साथ प्रज्वलित की जाती है। चोर उसे भी लूट ले गए।

जहां पर यह सामान रखा जाता है उसकी चाबी दूसरी अलमारी में रखी थी । चोरों ने दूसरी अलमारी को खोल कर वहां से चाबी लेकर तांबे और पीतल के पात्र, चांदी का जोत का पात्र एक मुकुट सब निकाल लिया। वही मंदिर में शिव परिवार के अलावा और अन्य 8 मूर्तियां जो पीतल की थी जो कि हरिद्वार से मंगवाई गई थी और चांदी का कुछ सामान मंदिर के अंदर था। चोरों को जो कुछ भी दिखा चोरों ने उस पर हाथ साफ कर दिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
