दिल्ली, 6 जुलाई – हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से झज्जर, कुरुक्षेत्र और सिरसा जिलों में तीन नए भाजपा जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी उपस्थित रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस कार्यक्रम को दिल्ली और संबंधित जिलों में आयोजित कार्यक्रमों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जोड़ा गया, जिससे हजारों कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का संबोधन सुना। जेपी नड्डा ने इस अवसर पर भाजपा के तीन और कार्यालयों का उद्घाटन दिल्ली में भी किया।
अपने संबोधन में नड्डा ने कहा,
“हमारे कार्यालय केवल भवन नहीं, विचार और सेवा के केंद्र हैं। यहां से संगठन को दिशा, संस्कार और ऊर्जा मिलती है।”
जेपी नड्डा ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे मुखर्जी ने नेहरू सरकार की नीतियों का विरोध कर त्यागपत्र दिया और जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के खिलाफ संघर्ष किया।
Also Read : प्राकृतिक खेती को बढ़ावा: गुरुग्राम में अनाज मंडी स्थापित, किसानों के लिए नई उम्मीदें — श्याम सिंह राणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष “सेवा, सुरक्षा और सुशासन” के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए भारत की नई सुरक्षा नीति को ‘न्यू नॉर्मल’ बताया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा के कार्यालय राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशालाएं हैं, जहां कार्यकर्ता नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू करने की तैयारी करते हैं।
जेपी नड्डा ने जानकारी दी कि भाजपा अब तक देशभर में 582 कार्यालय बना चुकी है और 150 निर्माणाधीन हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की नजर अब तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल पर है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
