
अंबाला के आजाद नगर इलाके में दो-दो फुट खड़े पानी से लोग परेशान हो रहे है।दरअसल बिन बरसात दो-दो फुट खड़ा पानी आज़ाद नगर के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अंबाला:- अंबाला के आजाद नगर इलाके में दो-दो फुट खड़े पानी से लोग परेशान हो रहे है।दरअसल बिन बरसात दो-दो फुट खड़ा पानी आज़ाद नगर के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है । पानी निकासी न होने से पहले हाईवे बनने के चलते सारा गंदा पानी इस कॉलोनी में इकट्ठा रहता था और अब टूटी और बंद पड़ी नालियों के कारण इलाके में गंदा पानी खड़ा है । जिस कारण लोगों को आने जाने में भी परेशानी हो रही है। दो पहिया वाहन निकालने के लिए लोगों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ता है और कई बार टूटी सड़क पर गड्ढे की वजह से दो पहिया वाहन चालकों व महिलाओं के चोटिल होने का खतरा भी बना रहता है ।

इतना ही नहीं आसपास बनी फैक्ट्रियों से निकलने वाला बदबूदार गंदा पानी लोगों को बीमारियों का न्योता अलग से दे रहा है। यहां की निवासी महिलाओं की माने तो वे पिछले डेढ़ साल से इस समस्या से जूझ रहे हैं । स्थानीय लोग बताते हैं कि दो फ़ीट खडे गंदे पानी में 3 तरह के जहरीले जानवर तैर रहे होते हैं जो अक्सर घरों में भी घुस जाते हैं जिनसे बच्चों को काटने का खतरा भी बना रहता है! उनका कहना है कि कई बार जिला प्रशासन व नगर परिषद को इसकी शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन इस और कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। नगर परिषद के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण इस कॉलोनी के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं ।

महिलाओं की व्यथा वास्तव में दुखदाई और सच्ची है । इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि खाली पड़े प्लाटों में भी पानी भरा पड़ा है और वहां गंदगी का भरपूर आलम है । बरसातों के दिनों में तो दो दो फ़ीट पानी लोगों के घरों में घुस जाता है । यहां की सड़कें भी पानी खड़ा होने की वजह से टूटी पड़ी है और इनमें गटर भी खुले पड़े हैं ।.जहां कई बार दोपहिया वाहन चालक व पैदल चलने वाले गिर कर चोटिल हो चुके हैं।

आजाद नगर निवासी पुनीत बताते हैं कि वह यहां आजाद नगर में रहते हैं । और पिछले डेढ़ साल से वह इस समस्या से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि वह कई बार नगर परिषद को इसकी शिकायत भी कर चुके हैं और वह पुनीत ने अप्रैल 2022 में इसकी शिकायत दी थी लेकिन अधिकारी इस और ध्यान नहीं देते हैं और देख कर चले जाते हैं ।

नगर परिषद के सेक्रेटरी ने बताया कि शिकायत मिली है कि नाली ब्लॉक होने की शिकायत मिली है जिसके बाद टीम को भेज दिया गया है । लेकिन लोग पहले भी शिकायत दे चुके है । जिस पर सेक्रेटरी ने कहा कि नहीं जैसे ही हमें शिकायत मिली वैसे ही संज्ञान लिया है टीम को वहां भेज दिया गया है ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
