Sunday , 26 July 2026

बकरीद के मौके पर जम्मू कश्मीर में कई जगह हुए पथराव

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की हत्या कर दी। जाजरीपोरा गांव में ईद की नमाज के बाद जैसे ही एसपीओ फैयाज अहमद बाहर आए, आतंकियों ने उन पर गोलियां चला दीं। हमले में घायल पुलिस अधिकारी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।”  जानकारी के मुताबिक एसपीओ आतंकवादियों से मुकाबले के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में शामिल थे।
बता दें बकरीद के मौके पर कई हिस्सों में सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। श्रीनगर में सड़कों पर पत्थरबाजी के साथ पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे लहराए गए। अनंतनाग में भी पत्थरबाज हाथ में आईएसआईएस के झंडों के साथ ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे। अनंतनाग का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोग पुलिस की गाड़ी पर पथराव करते नजर आ रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *