Sunday , 26 July 2026

6 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे! राजस्थान के बहरोड़ से लाए थे अफीम!

नांगल चौधरी\ हरियाणा:- नशे के तस्करों के खिलाफ हरियाणा की पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और पुलिस की टीम को बड़ी सफलता हाथ लग रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नांगल चौधरी में सीआईए टीम ने 6 किलो मादक पदार्थ के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

राजस्थान के बहरोड़ से लाए थे मादक पदार्थ

जानकारी के मुताबिक ये आरोपी इको कार में सवार थे और राजस्थान के बहरोड़ से मादक पदार्थ लेकर हरियाणा में घुसते ही गाड़ी सहित 3 लोग 6 किलो मादक पदार्थ के साथ काबू कर लिए गए।

3 तस्करों को किया काबू

गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई राकेश के नेतृत्व में 3 तस्करों को काबू किया गया। राजस्थान के बहरोड़ से हरियाणा के रास्ते राजस्थान के ही सीकर जिले में ले जाया जा रहा था मादक पदार्थ।

राजस्थान बॉर्डर से किया था पीछा

सीआइए की टीम ने राजस्थान बॉर्डर से पीछा किया था। आखिर बीच बाजार पकड़े गए आरोपी।प्रशासन की ओर से मोके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट स्थानिय हॉस्पिटल के डॉक्टर मौजूद रहे । मोके पर ही मिले मादक पदार्थ को कांटे से तोल कर सीज गया ।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *