Friday , 11 September 2026

बस स्टॉप पर कॉलेज की लड़कियों का वॉल्टेज ड्रामा, एक दूसरे को जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा

नेशनल डेस्क- चेन्नई में कॉलेज की दो छात्राओं के बीच एक बस स्टॉप पर किसी बात पर बहस इतनी बढ़ी कि मारपीट शुरू हो गई। दरअसल ये हुआ ये कि, लड़कियां एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर मारने लगीं। साथ ही इसमें कई और दूसरी लड़कियां भी शामिल हो गईं और अफरातफरी का माहौल बन गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने आई जानकारी के लड़कियों के बीच मारपीट की ये घटना 26 अप्रैल की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लोगं की बीच बचाव की कोशिश भी रही असफल
कॉलेज की छात्राएं उत्तरी चेन्नई के न्यू वाशरमैनपेट में एक बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान दो छात्राओं के बीच बहस छिड़ गई। हैरानी की बात यह है कि बस स्टॉप पर ही यह छात्राओं के गुटों के बीच पूरी तरह से मारपीट में बदल गया। इस पूरी घटना को देखकर वहां खड़े अन्य लोग भी हैरान रह गए। कुछ लोगों ने बीच बचाव करते हुए हस्तक्षेप की भी कोशिश की पर वे असफल रहे।

Read More Stories:

सामने आए वीडियो में नजर आ रहा है कि छात्राएं जमीन पर एक दूसरे को गिरा रही हैं और लड़ रही हैं। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी गश्त पर थे। उन्होंने लड़ाई देखी और झगड़े में शामिल लड़कियों के गुट को अलग किया। इसके बाद छात्राओं को चेतावनी देकर जाने दिया गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *