उत्तरप्रदेश डेस्क- यूपी के फतेहपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक 18 साल की लड़की को अगवा कर उससे शादी करने के आरोप में एक मुस्लिम लड़के को गिरफ्तार किया गया है। आरोपों के मुताबिक, आरोपी ने पहले लड़की को बहलाया-फुसलाया और फिर उसका अगवा कर उसका धर्म परिवतर्न किया। इसके बाद बांदा के किसी मस्जिद में उससे निकाह किया है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर काम करते हुए लड़की को बचा लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर पुलिस ने कई धाराओं में केस भी दर्ज किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के मुताबिक, लड़की के पिता सुभाष सिंह ने थाने में यह शिकायत की थी कि, मिर्जा साबिर नामक एक लड़के ने उनकी बेटी को पहले अगवा किया फिर उसका धर्म बदल कर उससे शादी कर ली है। पिता के मुताबिक, उनकी बेटी 31 मार्च 2022 को परीक्षा देने के लिए गई थी, तभी रास्ते में युवक ने बहला-फुसला कर उसको अगवा कर लिया था। इसके बाद लड़की के धर्म को बदलकर उससे बांदा की किसी मस्जिद में निकाह करने का भी मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और 6 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की उसके चंगुल से छुड़ा लिया।

Read More Stories:
कई धाराओं के तहत केस दर्ज
घटना पर सीओ जाफरगंज ने बताया कि, आरोपी पर अपहरण, धोखाधड़ी व डरा धमकाकर धर्मांतरण कराने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पर धारा 366, 386, 420, 506 व 3/5 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021 के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। य
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
